नैनीताल जनपद के छोई में घर के पास महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप,

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रामनगर के ग्राम छोई के किशनपुर क्षेत्र में देर रात एक 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के बच्चों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार किशनपुर छोई निवासी विमला देवी (56) पत्नी स्व. खिलाफ सिंह बिष्ट की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना का पता सुबह स्थानीय लोगों को चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। महिला की हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। मृतका के चार बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बाइक से शहर की सड़कों पर निकले DM और SSP, पिंक बूथ और टॉयलेट के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999