बाइक से शहर की सड़कों पर निकले DM और SSP, पिंक बूथ और टॉयलेट के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

बाइक से शहर की सड़कों पर निकले DM और SS

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल एक बार फिर बाइक पर एसएसपी अजय सिंह के साथ आम जनमानस की समस्या देखने सड़क पर निकल पड़े. इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षाके मद्देनजर पिंक बूथ और पिंक टायलेट के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

बाइक से शहर की सड़कों पर निकले DM और SSP

सोमवार को एक बार फिर जिलाधिकारी सविन बंसल एसएसपी अजय सिंह के साथ निरीक्षण के लिए निकल पड़े. दोनों आला अधिकारियों ने राजपुर रोड से घंटाघर होते हुए एमकेपी चौक, आराघर, रिस्पना पुल, कारगी चौक, आईएसबीटी, लालपुल, सहारनपुर चौक होते हुए प्रिंस चौक तक निरीक्षण किया. इस दौरान महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट की संभावना, अतिक्रमण, पार्किंग, चौराहा का निर्माण और सौन्दर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, सड़क, ड्रेनेज की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

यह भी पढ़ें -  गांव से शहर तक सुधरेंगी सड़कें, धामी सरकार ने तैयार की व्यापक कार्ययोजना

पुलिस विभाग से मांगे लाईट को लेकर प्रस्ताव

डीएम ने गांधी पार्क, एमकेपी चौक और लालपुल पर पिंक बूथ और लालपुल के पास पुलिस बूथ पर पिंक टायलेट के प्रस्ताव प्रस्तुत तैयार करने के निर्देश दिए. इसके साथ जिन स्थानों पर यातायात लाईट मरम्मत होनी है और जिन चौराहों पर लाईट लगनी है. उनके लिए पुलिस विभाग से प्रस्ताव मांगे. डीएम ने रिस्पना पुल, आईएसबीटी और प्रिंस चौक पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर एनएच, लोनिवि और सम्बन्धित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी.

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- कुमाऊ कमिश्नर ने प्राधिकरण कार्यालय में की छापेमारी

मानसून से पहले जलभराव से निपटने का प्लान हो तैयार : DM

जिलाधिकारी ने कहा आईएसबीटी चौक पर सड़क का चौड़ीकरण के साथ ही जलभराव से निपटने के लिए प्लान बनाया जाए. इसके साथ ही एनएच और लोनिवि के अधिकारियों को प्लान तैयार करते हुए अगले मानसून से पहले व्यवस्थाए दूरस्थ करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही आईएसबीटी में जहां सड़क चौड़ीकरण करना है वहां पर भूमि अधिग्रहण कर सड़क का चौड़ीकरण प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया गया.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं- अंकुर सैनी ने एमएससी मरीन साइंस में गोवा विश्वविद्यालय टॉप कर क्षेत्र का नाम किया रोशन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999