केदारनाथ पहुंची रेखा आर्या, भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए मांगे वोट

खबर शेयर करें -

केदारनाथ पहुंची रेखा आर्या, भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए मांगे वोट

केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है. आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या केदारनाथ विधानसभा पहुंची. इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे.

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए मंत्री ने मांगे वोट

सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अगस्तमुनि नगर मंडल के ग्रामसभा हाट, झटगण,गदनू ,फलई और सिल्ला बामड़ गांवो पहुंची. इस दौरान वह नुक्कड़ सभाओं में शामिल हुई. मंत्री ने कहा भाजपा में मातृशक्ति को अहम जिम्मेदारी दी जाती है. पार्टी ने पूर्व में भी केदारनाथ विधानसभा में शैला रानी रावत को नेतृत्व का मौक़ा दिया था. उनके आकस्मिक जाने से फिर हमको चुनाव में जाना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें -  पति के साथ टहलने के दौरान भीमताल झील में कूदी विवाहिता,वजह जानकर आसपास के लोग दंग

भाजपा ने जताया मातृशक्ति पर भरोसा : मंत्री

रेखा आर्या ने कहा हम पार्टी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने फिर मातृशक्ति पर भरोसा जताते हुए आशा नौटियाल को टिकट दिया है. मंत्री ने कहा जनता को नई सरकार नहीं बनानी है बल्कि अपने जनप्रतिनिधि को जीताकर अपनी केदारनाथ विधानसभा का विधायक का चयन कर भाजपा की डबल इंजन की सरकार को मज़बूत कर केदारनाथ विधानसभा को चौमुखी विकास के साथ जोड़ने के लिए मतदान करना है.

यह भी पढ़ें -  Ram Mandir के लिए महाराष्ट्र की लकड़ी, गुजरात की घंटी, कर्नाटक का काला पत्थर, जानें किस राज्य से क्या आया

मंत्री रेखा आर्या ने सुनी जनसमस्या

मंत्री रेखा आर्या ने कहा पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में आज समाज के आख़िरी पंक्ति में बैठे हर व्यक्ति के पास अपना घर, अपना शौचालय, गैस कनेक्शन,अपना बैंक खाता है. आज गांव में सड़कों का जाल बिछ रहा है. जनसंपर्क के दौरान मंत्री ने जनता से संवाद कर जनता की समस्याओं को सुना और जल्द समस्याओं को निस्तारण का भरोसा दिलाया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल हाईकोर्ट बेंच मामला: आज दून में जुटेंगे गढ़वाल के सभी बार एसोसिएशन, अधिवक्ताओं का होगा जनमत
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999