बड़ी खबर- यहां पुलिस ने 6 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


यहां कैनाल रोड बसंतपुर में स्थित वर्कशॉप में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जावेद पुत्र नसीर अहमद निवासी नवाबगंज के वर्कशॉप पर बैठे चौकीदार को डंडों से पीट-पीटकर कर उसकी हत्या कर दी गई है।

वहीं जावेद ने थाना विकासनगर उम्र 39 वर्ष के द्वारा थाना विकास नगर में इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली विकासनगर पर अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध धारा 302 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें -  जूते का फोम बनाने वाली कंपनी में लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी, ये वजह आ रही सामने

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी विकासननगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में 04 अलग-अलग टीमो का गठन किया गया।

घटना में सुल्तान पुत्र गुलजार निवासी अंबाडी थाना विकासनगर देहरादून का नाम प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुल्तान उपरोक्त को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गयी तो वह इधर-उधर की बाते करने लगा।

यह भी पढ़ें -  शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म , अब जान से मारने की धमकी

अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुए राजकुमार की हत्या को स्वीकार किया गया। जिस पर अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है, तथा नशे की पूर्ति करने के लिए चोरी के उद्देश्य से उसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें -  विद्युत लाइन ठीक करते हुए आए हाईटेंशन लाइन की चपेट में,दो कर्मचारी झुलसे,हायर सेंटर रेफर।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:
सुल्तान पुत्र गुलजार निवासी अंबाडी थाना विकासनगर देहरादून उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी

  1. एक आला कत्ल डंडा
  2. घटना के वक्त पहने हुए खून लगे कपड़े।
  3. खून से सने जूते।
  4. 1250 रुपये
  5. इण्डिय आयल सब्स्क्रिपशन बाउचर स्लिप।
ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999