बड़ी खबर : नगर निकायों की आरक्षण सूची हुई जारी, यहां देखें लिस्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी हो गई है। प्रदेश के 11 नगर निगमों में से अब दो में ओबीसी मेयर बनेंगे। जबकि एक नगर निगम एससी को दिया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत और नगर पालिका की भी लिस्ट जारी कर दी गई है।

नगर निकायों की आरक्षण सूची हुई जारी

नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। बात करें नगर निगम की तो दो नगर निगम पर ओबीसी मेयर होंगे। नगर निगम हरिद्वार में अन्य पिछड़ी जाति (महिला) और नगर निगम हल्द्वानी अन्य पिछड़ी जाति के मेयर होंगे। जबकि नगर निगम ऋषिकेश की सीट एससी को दी गई है। वहीं नगर निगम पिथौरागढ़, नगर निगम अल्मोड़ा और नगर निगम रूड़की पर महिला मेयर बनेंगी।

यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग -चुनाव आचार संहिता हुई लागू, 19 जुलाई को होगी मतगणना
Nikay chunav

नगर पालिका की लिस्ट देखें यहां

नगर पालिका में 43 में से 19 पद एससी और ओबीसी को दिए गए हैं। इसमें विकासनगर, मसूरी, हर्बटपुर, मंगलौर, लक्सर, बड़कोट, चिल्याड़ीसौंड़, कर्णप्रयाग, चम्बा, टनकपुर, बागेश्वर, नैनीताल, भीमताल, कालाढूंगी, जसपुर, बाजपुर, सितारगंज, महुआखेड़ा और नगला शामिल हैं। जिसमें से 12 सीटें ओबीसी को दी गई हैं और सात एससी को दी गई हैं

यह भी पढ़ें -  पुलिस और पीएसी ने लालकुआं शहर में किया फ्लेग मार्च… दिया यह संदेश… देखें वीडियो…
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999