
देहरादून में बिजनेस एंड सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। तिलक रोड स्थित श्री तुलसी प्रतिभा मंदिर में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान 100 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जबकि 200 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य और विभिन्न रक्त संबंधी जांच कराई।
देहरादून में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
देहरादून के तिलक रोड स्थित श्री तुलसी प्रतिभा मंदिर में बिजनेस एंड सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया। वहीं 200 से ज्यादा लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विभिन्न रक्त जांच का लाभ लिया।
100 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र
रक्तदान के लिए आईएमए ब्लड बैंक का सहयोग लिया गया, जबकि थायरोटेस्ट पैथ लैब की ओर से नि:शुल्क रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कैलाश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की, जबकि मारुति कम्युनिटी आई केयर के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच भी की गई।
कैबिनेट मंत्री खजानदास भी मौजूद
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजानदास समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे जनहित के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे


