देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने कसी कमर

खबर शेयर करें -

 

 प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी देहरादून में आज कांग्रेस बड़ी संख्या में लोकभवन कूच करने की तैयारी में है। बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, अंकिता मर्डर केस समेत कई मुद्दों को लेकर विपक्ष शक्ति प्रदर्शन करेगी। जिसे लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी लोकभवन कूच कर रहे हैं। प्रदर्शन में कांग्रेसी एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। बता दें कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने प्रस्तावित रैली को देखते हुए डायवर्जन प्लान लागू किया है।

अलर्ट मोड पर देहरादून पुलिस

देहरादून शहर में 16 फरवरी को कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को देखते हुए व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से गुजरेगी, जिसके चलते कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदली जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली के झंडेवाला मंदिर पर बुलडोजर कार्रवाई से नाराज श्रद्धालु, देहरादून में निकाली राम नाम की पदयात्रा

रूट डायवर्जन प्लान

  • रैली के परेड ग्राउंड से प्रस्थान करते ही ओरियण्ट चौक से कनक चौक जाने वाला ट्रैफिक ग्लोब चौक के रास्ते भेजा जाएगा। साथ ही लैन्सडाउन चौक और बुद्धा चौक से आवश्यकता अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
  • रैली के कनक चौक पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले वाहनों को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा।
  • रैली के ओरियण्ट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियण्ट चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा से होकर भेजा जाएगा। ग्लोब चौक से ओरियण्ट जाने वाला ट्रैफिक भी पेसिफिक तिराहा के रास्ते डायवर्ट रहेगा। घंटाघर से ओरियण्ट चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • रैली के ओरियण्ट चौक पार करने के बाद भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।
  • रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाला ट्रैफिक पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की ओर भेजा जाएगा। रैली के पीछे किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नहीं चलने दिया जाएगा।
  • बहल चौक पार करने पर राजपुर रोड और बैनी बाजार चौक से आने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार रोका और छोड़ा जाएगा। एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह ट्रैफिक सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा से होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • रैली के दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले वाहनों को पथरिया पीर और नेशविला रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
  • रैली के राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाला ट्रैफिक घंटाघर की दिशा में डायवर्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें -  Dhami Cabinet Decisions: कैबिनेट बैठक खत्म, 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर

ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • गुरुनानक ग्राउंड, रेसकोर्स – बड़ी बसों के लिए
  • रेजर्स ग्राउंड – सिटी बसों एवं रैली में नियुक्त पुलिस बल के वाहनों के लिए
  • खेल मैदान, परेड ग्राउंड – प्रतिभागियों के छोटे वाहनों के लिए
  • स्मार्ट सिटी शेड पार्किंग, परेड ग्राउंड – वीआईपी वाहनों के लिए

डायवर्जन/बैरियर प्वाइंट

  • दिलाराम चौक
  • एनेक्सी तिराहा
  • कालीदास तिराहा
  • ओरियण्ट चौक
  • पेसिफिक तिराहा
  • ग्लोब चौक
  • वाटिका तिराहा
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अब बच्चों को पढ़ाई जाएगी कुमाऊं और गढ़वाल के राजाओं की वीर गाथा

पुलिस ने की इन मार्गों का प्रयोग न करने की अपील

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रैली के दौरान सुबह 11 बजे से रैली समाप्ति तक राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड का प्रयोग करने से बचें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि रैली के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999