उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, IMD ने 5 जिलों के लिए जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

weather alert uttarakhand

उत्तराखंड में आज मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

IMD ने 5 जिलों के लिए जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें -  रामपुर का युवक पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

17 फरवरी को भी बिगड़ा रह सकता है मौसम

मौसम विभाग की माने तो 17 फरवरी को भी इन इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। वैज्ञानिकों ने फिलहाल किसी बड़े सिस्टम की संभावना नहीं जताई है। बता दें पिछले दो दिनों से देहरादून समेत राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है। जिससे ठंड तकरीबन खत्म होने लगी है। सुबह और शाम के समय कहीं-कहीं हल्की ठिठुरन है, लेकिन दिन में चैत जैसी गर्मी महसूस हो रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  इफको की नैनो तकनीकी कृषि क्षेत्र में ला रही है क्रांतिकारी बदलाव चार दिवसी अंतर राज्यीय फार्मर ट्रेंनिंग में शामिल हुए किसान जाना खेती का हाल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999