बड़ी राहत!, बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों से यौन शोषण मामले में हुए बरी

खबर शेयर करें -

 

brij-brijbhushan-singh-acquits-in-sexual-harassment-case

उत्तर प्रदेश स्थित कैसरंगज से पूर्व सांसद और बीजेपी के नेता बृजभूषण शरण सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी कर दिया है। इस फैसले के दौरान खुद बृजभूषण कोर्ट में मौजूद थे।

बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों से यौन शोषण मामले में हुए बरी

अदालत के इस फैसले से पहले बीजेपी के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा था कि वो यहां केवल कोर्ट का फैसला सुनने आए है। उनके हाथ में कुछ नहीं है। इस मामले में कोर्ट ने विनोद तोमर को भी बरी कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  कांवड़ मेला 2026: अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी यात्रा, ATS-STF से लेकर ड्रोन और साइबर कमांडो तक रहेंगे तैनात

तो वहीं सिंह के वकील ने कहा कि अभी ऑर्डर की कॉपी नहीं मिली है। आगे की जानकारी उसके मिलने पर दी जाएगी। हालांकि दोनों आरोपी बाइज्जत बरी हो गए हैं।

फैसले के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह

कोर्ट द्वारा बृजभूषण सिंह को पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी करने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने कहा, “मैंने शुरुआत से ही कहा था कि अगर मेरे खिलाफ आरोप साबित हुए और अदालत का फैसला मेरे विरुद्ध आया, तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा। आज अदालत ने मुझे और विनोद तोमर को बाइज्जत बरी कर दिया है। ये मेरे और मेरे समर्थकों के लिए खुशी का विषय है।

यह भी पढ़ें -  सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल के 12वीं पासिंग आउट कैडेट्स के विदाई समारोह में प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999