उत्तराखंड STF का बड़ा खुलासा, नकली दवाओं के गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत छह गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाओं के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में गिरोह के सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ ने बताया कि गिरोह का सरगना प्रिंटिंग प्रेस मालिक विजय कुमार पांडेय है, जिसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी से दबोचा गया। विजय कुमार नकली दवाओं की पैकेजिंग के लिए सामग्री तैयार करता था, जिसमें एल्यूमीनियम फॉयल पर रैपर और क्यूआर कोड शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- नैनीताल ट्रिप रखनी है यादगार, तो जरूर करें स्विंग की सवारी

इससे पहले गिरोह के पांच अन्य सदस्य – संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता और पंकज शर्मा को भी एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है।

अधिकारियों का कहना है कि ये सभी आरोपी लंबे समय से ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाओं की सप्लाई कर रहे थे। मामले की गहन जांच जारी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999