उत्तराखंड: बच्चों के ट्रांसपोर्ट चार्ज को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए नया नियम

खबर शेयर करें -

देहरादून : स्कूल बस और वैन के किराये को लेकर परिवहन विभाग ने स्थिति साफ कर दी है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय की गई दरें अधिकतम हैं यानी इससे ज्यादा किराया नहीं लिया जा सकता। अगर किसी स्कूल में पहले से कम किराया लिया जा रहा है और अभिभावकों व प्रबंधन की सहमति है, तो उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  रामनगर टैक्स बार द्वारा विधि महोत्सव का भव्य आयोजन, 30 नागरिकों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’


जानकारी के अनुसार हाल ही में विभाग ने स्कूल बसों और वैन के लिए अधिकतम किराया तय किया है। बसों के लिए 1 से 10 किलोमीटर तक 2200 रुपये और वैन के लिए 1 से 5 किलोमीटर तक 2100 रुपये अधिकतम निर्धारित किए गए हैं।


विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि स्कूल प्रबंधन को बसों के रूट, स्टॉपेज और दूरी के अनुसार किराया स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना होगा। वहीं वैन संचालकों को भी तय दर से अधिक शुल्क नहीं लेने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  आधी रात ससुर के दोस्त के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई बहू, सास-ससुर रह गए सन्न


चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी अभिभावकों और छात्रों को दी गई रसीद की भी जांच करेंगे….ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। |

इस फैसले से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है और मनमानी वसूली पर रोक लगेगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999