बिहार के सीएम Nitish Kumar ने दिया विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा, कौन बनेगा नया CM

खबर शेयर करें -

 

bihar nitish kumar बिहार नीतीश कुमार

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार नितीश कुमार 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे।

बिहार के सीएम Nitish Kumar ने दिया विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नितीश कुमार ने आज सुबह सुबह 10 बजे के बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा है। 13 अप्रैल तक वे मुख्यमंत्री पद भी छोड़ देंगे। बता दें नितीश कुमार ने 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। संसद के लिए चुने जाने के 14 दिनों के भीतर राज्य विधानमंडल से इस्तीफा देना था।

यह भी पढ़ें -  साबिर साहब की दरगाह का रहस्य: क्यों महिलाएं चिल्लाने और झूमने लगती हैं? जानें

जल्द नितीश कुमार देंगे सीएम पद से भी इस्तीफा

राज्यसभा सांसद बनने के बाद नितीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से अब उनके सीएम के पद से इस्तीफा देने का रास्ता भी साफ हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में वे मुख्यमंत्री के पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद ही वे अपनी राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। जल्द ही इस पर भी फैसला किया जायेगा की बिहार का अगला मुखिया कौन होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कार के नदी में गिरने से कार सवार चार लोगों की हुई मौत, पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर भेजा पोस्टमार्टम को
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999