हवालात में PRD जवान की मौत मामले में आया बड़ा अपडेट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच

खबर शेयर करें -

 

Suspicious Death of PRD Jawan in Lock-up Dehradun

देहरादून के हवालात में बंद पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों द्वारा मृत्यु का कारण फांसी लगाना (Hanging ) बताया गया है।

हवालात में PRD जवान की मौत मामले में आया बड़ा अपडेट

28 मार्च को पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की हवालात में संदिग्ध मौत हो गई थी। बता दें उन्हें शराब पीकर पेट्रोल पंप पर उत्पात मचाने के जुर्म में गरफ्तार कर रायपुर पुलिस स्टेशन में बंद किया था। रतूड़ी का पोस्टमॉर्टम जांच एक्सपर्ट डॉक्टरों के एक पैनल से करवाया गया था। पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों ने मौत का कारण फांसी बताया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल - युवती का अपहरण कर आठ माह तक बंधक बनाकर सुहैल ने किया दुष्कर्म, आरोपी को बिजनौर से दबोचा

मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी मामले की जाँच

मृतक के परिजनों की आंशका के मद्देनजर साथ ही और साफ़ जानकारी पाने के लिए पुलिस ने पीआरडी जवान का विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे आगे की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जाएगा। पूरे मामले की न्यायिक जांच मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गौधाम हरे कृष्णा आश्रम से श्री राम कथा के उपलक्ष में पंचायत घर शिव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा देखें वीडियो
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999