बर्ड फ्लू का खतरा: चंपावत में चिकन-अंडे की एंट्री पर बैन, आदेश जारी

खबर शेयर करें -
Bird flu comes again, 20 thousand chickens will be killed in this state

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू (Bird flu) के बढ़ते खतरे को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में मुर्गा, मुर्गी और अंडों के आगमन पर पहले से लागू प्रतिबंध को अब एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है।

मुर्गा और अंडों के आगमन पर लगी रोक को बढ़ाया

जिला प्रशासन ने यह फैसला एहतियातन तौर पर लिया है ताकि संक्रमण की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में पोल्ट्री उत्पाद चंपावत और आसपास के इलाकों में आते हैं, ऐसे में किसी भी तरह का जोखिम उठाना खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  सरकार ने प्रेमचंद अग्रवाल को बनाया GOM सदस्य, डिमरी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले जनता के मुंह पर मारा तमाचा
Bird flu champawat
आदेश जारी

जिले से सामने नहीं आया बर्ड फ्लू का मामला

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिले में बर्ड फ्लू (bird flu case in champawat) का कोई मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू का वायरस तेजी से फैलता है और इंसानों के लिए भी घातक हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में कल रहेगा रुट डाइवर्ट ,सीएम धामी करेंगे रोड शो एवं जनसंपर्क कार्यक्रम

बर्ड फ्लू का संक्रमण कैसे फैलता है ? (How bird flu infection spread?)

बता दें कि बर्ड फ्लू का संक्रमण मुख्य रूप से पक्षियों से फैलता है। यह वायरस संक्रमित पक्षियों के मल और लार के जरिए अन्य पक्षियों और जानवरों तक पहुंच जाता है। कई मामलों में यह इंसानों तक भी फैल सकता है, जो गंभीर स्वास्थ्य संकट बन सकता है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999