मरने से पहले Nikki के आखिरी शब्द! डॉक्टर और नर्स ने बताया सच, किसने की हत्या?

खबर शेयर करें -

nikki-bhati-case-update last-words-before-death

Nikki Bhati Case Update: ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अगल दावे किए जा रहे हैं। इसी बीच एक खबर आई जिसने एक बार फिर इस केस में एक नया मोड ला दिया है। दरअशल जिस फोर्टिस अस्पताल में निक्की को ले जाया गया था। वहां के डॉक्टर और नर्स का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मरने से पहले निक्की ने उनसे क्या कहा था। जिससे अब इस केस में नए सवाल खड़े हो गए हैं।

मरने से पहले Nikki के आखिरी शब्द! Nikki Bhati Case Update

पुलिस ने फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर और नर्स का बयान दर्ज किया। जिसमें सामने आया कि निक्की ने मरने से पहले खुद डॉक्टर से कहा था कि वो घर में रखे गैस सिलेंडर के फटने से झुलस गई है। जिसके बाद से सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर सच को क्यों छिपाया गया और झूठ क्यों बोला गया। पुलिस की माने तो उन्हें शक है कि निक्की ने दबाव और मजबूरी में ऐसा बयान दिया होगा।

यह भी पढ़ें -  रुड़की में हाई टेंशन लाइन काटने पहुंचा चोर, करंट की चपेट में झुलसा, साथी मौके से फरार

दूसरी तरफ पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि निक्की के पति विपिन भाटी और उसके ससुरालवालों ने उसे जिंदा जला दिया। ऐसे में इस मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट र अदालत में डॉक्टर का बयान अहम माना जा रहा है।

अस्पताल में निक्की का बयान

बता दें कि निक्की को ससुरालवाले फोर्टिस अस्पताल में लेकर गए थे। वहां मौजूद डॉक्टर और नर्स ने पुलिस को बताया कि निक्की ने खुद ये बात कही थी कि घर पर सिलेंडर फट गया। जिसके चलते वो गंभीर रूप से झुलस गई। इसी आधार पर पुलिस थाने को अस्पताल ने मेमो भेजा था।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग का अलर्ट जारी, आज नैनीताल जिले में बंद रहेंगे 1 से 8 तक स्कूल और आंगनबाड़ी

सवालों के घेरे में बयान

इस बयान के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर निक्की को उसके पति और ससुरालवालों ने जलाया तो डॉक्टरों को उसने असलियत क्यों नहीं बताई? हालांकि अब ये दवाब के कारण निक्की ने ऐसा किया या कुछ और वजह रही होगी। इतना तो साफ है कि निक्की का ये बयान झूठा था क्योंकि घर पर सिलेंडर फटने की कोई घटना नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें -  चमोली में बादल फटने से मची तबाही, थराली बाजार-मकान-दुकानें मलबे में दबे, दो लोग लापता

फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस की माने तो अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। जिसमें डॉक्टरों और नर्सो का बयान काफी अहम माना जाएगा।

फॉरेंसिक टीम ने घटना की जगह से लाइटर, थिनर और मृतका निक्की की चप्पल कब्जे में ले ली है। इनसे फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे। जांच एजेंसियों की माने तो इससे साफ हो सकता है कि निक्की की मौत कैसे हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999