राष्ट्रीय गीत के अधूरे गायन पर BJP ने कांग्रेस को घेरा, भट्ट ने किया जनजागरण अभियान चलाने का ऐलान

खबर शेयर करें -

mahendra bhatt

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस की ओर से वंदे मातरम का अधूरा गायन किए जाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में महेंद्र भट्ट ने इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताते हुए कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

वंदे मातरम के अधूरे गायन पर महेंद्र भट्ट ने साधा कांग्रेस पर निशाना

महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम का अधूरा गायन किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्ग विशेष के तुष्टिकरण के लिए राष्ट्रीय गीत का अपमान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्वाभिमान और देशभक्ति सर्वोपरि है। भट्ट ने कहा कि वंदे मातरम देश की राष्ट्रभावना और स्वतंत्रता आंदोलन से गहराई से जुड़ा हुआ है। महात्मा गांधी ने भी वंदे मातरम को राष्ट्रभावना से ओतप्रोत बताया था। इसके बावजूद कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय गीत का पूरा सम्मान नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें -  काम पर जाती लड़की को छेड़ा और विरोध पर पीट गया ‘कालू’

कांग्रेस ने किया राष्ट्रीय गीत के सम्मान से समझौता: भट्ट

महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी राष्ट्रगान और वंदे मातरम को समान सम्मान दिया था, लेकिन कांग्रेस की तुष्टिकरण की सोच के कारण राष्ट्रीय गीत के सम्मान से समझौता किया गया। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में इसे सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। संसद में भी राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार पहुंची अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां, हरकी पैड़ी में किया विसर्जन- Dharmendra Asthi Visarjan in Haridwar

जनजागरण अभियान चलाएगी BJP: भट्ट

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अब वंदे मातरम के सम्मान को लेकर जनता के बीच जनजागरण अभियान चलाएगी। पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में वंदे मातरम का गायन किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को राष्ट्रीय गीत के इतिहास और उसके महत्व से परिचित कराया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड…दर्दनाक हादसा : अस्पताल की जर्जर दीवार बनी काल -निरीक्षण के दौरान दबे चिकित्सा प्रभारी की मौत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999