भाजपा सरकार ने कर्ज़ में डुबोया उत्तराखंड – हर मोर्चे पर विफल डबल इंजन सरकार .. यशपाल आर्य

खबर शेयर करें -

लालकुआ एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे काग्रेस के कद्दावर नेता एंव नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश कि धामी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की धामी सरकार दोबारा सत्ता में आई तब से आमजन को कोई राहत नहीं मिली है प्रदेश में बेरोजगारी से उत्तराखंड का नौजवान पस्तहाल है उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जिन विभागों में रोजगार देने की बात कही गई थी उनमें भर्तियां शुरू नहीं हो पाई हैं आज महंगाई चरम पर है।

आम वस्तुएं जनता की खरीद क्षमता के बाहर हो रही हैं प्रदेश का किसान परेशान है तथा लोगों को उनका हक नही मिल रहा है ,भ्रष्टाचार चरम पर है वही भाजपा सरकार में प्रदेश कर्ज में ढूब रह है उन्होंने कहा कि प्रदेश कि धामी सरकार हर मोर्चे पर बिफल साबित हुई है।

यह भी पढ़ें - 

बताते चलें कि लालकुआ एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे काग्रेस के कद्दावर नेता एंव नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आयोजित प्रैसवार्ता में प्रदेश कि धामी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश कि धामी सरकार भले ही सौ दिन के कार्यकाल पर अपनी पीठ थपथपाए लेकिन आज भी प्रदेश कि स्थिति जैसे कि तैसी है उन्होंने कहा कि धामी सरकार द्वारा सौ दिन में कुछ नहीं किया गया और अगले पांच साल का भी प्रदेश भाजपा सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है।

यह भी पढ़ें -  यहां किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर ऐंठे तीस हजार


उन्होंने कहा कि धामी सरकार में आर्थिक मोर्चे पर प्रदेश की स्थिति खराब हो गई है ऋण का बोझ लगातार बढ़ रहा है तथा विकास कार्यों में सरकारी धन का उपयोग नहीं हो पा रहा है ।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा था जबकि अब गांवों में बामुश्किल आठ से नौ घंटे ही बिजली मिल पा रही है तथा बिजली के दरों में लगातार बढोतरी कि जा रही है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान अपने हक के लिए सड़को पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं प्रदेश में 14 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं और लगभग 1 लाख के करीब पद रिक्त हैं लेकिन सरकार कुछ नही कर रही हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश के हाईवों कि सड़कें खस्ताहाल है बड़े बड़े गड्डे मौत को दावत दे रहे हैं सरकार के पास कोई रोडमैप नही है ।

यह भी पढ़ें -  हैड़खान मार्ग के लिए अस्थाई विकल्प मार्ग विजयपुर-पहाडपानी का कार्य हुआ प्रारम्भ। मार्ग प्रारम्भ होने से लोगोें को आवागमन में मिलेगी राहत।

उन्होंने कहा कि जो योजनाएं काग्रेस सरकार ने चलाई थी उन्हें भी इस सरकार ने बंद कर दिया गया है उन्होंने कहा कि प्रदेश में महगाई, बैरोजगारी चरम पर है किसान परेशान है जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार हर मोर्चे पर बिफल सबित हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999