श्रमिक संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष ने धरनारत श्रमिक का किया समर्थन

खबर शेयर करें -

आज भगवती प्रोडक्टस लिमिटेड के प्रबंधन द्वारा की गई गैरकानूनी छटनी, बंदी लेआफ, टर्मिनेशन के खिलाफ श्रमिक संगठनों का धरना श्रम भवन में आज 10 वे दिन भी जारी रहा ।

ज्ञात हो गैरकानूनी छटनी के खिलाफ दिनांक 27/12/2018 से ही श्रमिकों का धरना कंपनी गेट में 30 माह तक महिला व पुरुष सहकर्मियों के साथ धरनारत थे।
औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी के दिनांक 02/03/2020 के अवार्ड के 28 माह बाद भी श्रमिकों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष और धरना देने को मजबूर होना पड रहा हैं ।

यह भी पढ़ें -  मानवाधिकार दिवस पर एक दिवसीय विचार संगोष्ठी

संघर्षरत श्रमिकों के समर्थन के लिए श्रमिक संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के श्रमिक साथी रोहित मेलकानी जी और समाज सेवी सुब्रत कुमार विश्वास जी भी श्रमिकों के बीच उपस्थिति रहे ।

श्रमिकों के सामने आने वाली समस्याओं को सामुहिकता के साथ संघर्ष करने और सिडकुल में व्याप्त श्रमिक समस्याओं के समाधान के लिए श्रमिक संयुक्त मोर्चा जल्द बैठक करेगा।

यह भी पढ़ें -  पुलिस विभाग में हुए बड़े स्तर पर निरीक्षक और उप निरीक्षक के स्थानांतरण. देख सूची

आज धरने में समर्थन में भगवती इम्प्लाइज यूनियन से उपाध्यक्ष मुकेश जोशी व भगवती श्रमिक संगठन से सूरज बोरा, पंकज सेन, ठाकुर सिंह,दीपक सनवाल गणेश मेहरा, प्रकाश चंद्र, राजेंद्र रावत,शिवदास मलिक आदि श्रमिक साथी सामिल रहें ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999