आखिर कैसे गंगा में बहने लगी गाड़ियां पड़े खबर

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड : पहली बारिश में बही गाड़ियां,मचा हड़कंप_देखिये गंगा में कहां से आयीं दर्जनों तैरती कारें
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक कई गाड़ियां गंगा में बहकर हर की पैड़ी पहुंच गई। नई-नई गाड़ियों को गंगा में बहता देख लोगों का जमावड़ा लग गया।प्रत्यक्षदर्शियों अपने-अपने मोबाइल निकाल कर उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी।

इनमें कई बिल्कुल नई गाड़ी भी शामिल हैं। हरकी पैड़ी पर गंगा नहा रहे कई युवाओं ने गाड़ियों पर चढ़कर अटखेलियां की और उन्हें बाहर निकालने का नाकाम प्रयास भी किया।

यह भी पढ़ें -  आपदा मोचन निधि तहत अल्मोड़ा को मिले इतने करोड़ की धनराशि,इन कामो में होगी खर्च

इस दौरान कुछ गाड़ियां हरकी पैड़ी के आसपास पुल के नीचे फंस गई तो कुछ क्षतिग्रस्त होकर आगे बह गई। यह मामला श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।


पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि गाड़ियां उत्तरी हरिद्वार के सुखी नदी पर बने रपटे से बहकर आई है। दरअसल कई बार पार्किंग के पैसे बचाने के लिए लोग नदी के रपटे पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। जंगल से सूखी नदी में अचानक पानी आने के बाद गाड़ियां बह जाती हैं। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।

यह भी पढ़ें -  बुजुर्गों के भरोसे वैतरणी नदी पार कर पाएगी कांग्रेस या युवाओं के कंधे पर उत्तराखण्ड फतेह करेगी भाजपा?


शहर कोतवाली के एसएसआई सत्येंद्र बुटोला ने बताया कि गाड़ियां सूखी नदी के रखने पर खड़ी थी।जंगल से बारिश का पानी भाकर आने से यह गाड़ियां बह गई। जिनको रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।


जनपद हरिद्वार में खड़खड़ी के पास अतिवृष्टि से बरसाती नाले के अचानक उफान पर आने पर पानी की चपेट में आकर कई वाहन बह कर गंगा नदी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक प्रवेन्द्र धस्माना के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुँची।

यह भी पढ़ें -  डिग्री कॉलेज के छात्रों को टेबलेट की धनराशि दिए जाने को लेकर आई अपडेट

मौके पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा नदी में फंसी कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999