भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल में चल रहा इलाज

खबर शेयर करें -



भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम की कार देर रात हादसे का शिकार हो गई। बीजेपी नेता को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें ये हादसा दिल्ली जाते समय नेशन हाईवे 9 पर हुआ।


भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की कार का एक्सीडेंट
हादसा सोमवार रात का बताया जा रहा है। ये हादसा मुरादाबाद बाईपास पर हुआ। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता शाजहांपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। भाजपा नेता को इलाज के लिए टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली अग्निकांड: उत्तराखंड में उठ रही केशव नेगी को न्याय दिलाने की मांग, पूर्व विधायक ने लिखा PM को पत्र

मुरादाबाद मेयर के घर रात्रि भोज के लिए जा रहे थे दुष्यंत गौतम
जानकारी के अनुसार दुष्यंत गौतम को मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल के घर रात्रि भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मुरादाबाद पहुंचने की सूचना मिलने पर म एयर अग्रवाल को पाकबड़ा हाइवे जीरो प्वाइंट पर उनको रिसीव करने के लिए खड़े थे। तभी उन्हें हादसे की जानकारी मिली ।

यह भी पढ़ें -  भूमि की क्रय-विक्रय प्रकरणों में राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी) अपनी पूरी पैनी नजर बनाए रखें, कहीं पर भी गलत पाए जाने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करें-कुमाऊं आयुक्त

हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल एसएसपी को इसकी जानकारी दी ओर एम्बुलेंस को बुलाया। इलाज के लिए दुष्यंत गौतम को टीएमयू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि दुष्यंत कुमार खतरे से बाहर हैं। अंदरूनी चोट की वजह से उन्हें अगले 10 दिनों तक बेड रेस्ट दिया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999