शराब के नशे में कैसिनो से लौट रहा था BJP नेता का बेटा, राह चलते शख्स को रौंदा, मौत

खबर शेयर करें -

 

bjp flag (1)

उधम सिंह नगर के युवाओं में नेपाल के कैसिनो का बढ़ता क्रेज अब खतरनाक साबित हो रहा है। ताजा मामला रुद्रपुर से सामने आया है, जहां बीजेपी नेता के बेटे (BJP leader son) का कैसिनो और शराब का शौक एक बड़े हादसे की वजह बन गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी अब नेपाल पुलिस की गिरफ्त में है।

शराब के नशे में कैसिनो से लौट रहा था BJP नेता का बेटा

रुद्रपुर के वरिष्ठ बीजेपी नेता और दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके के.के. दास के बेटे राकेश दास अपने दोस्तों के साथ कुछ दिन पहले कार से नेपाल के महेंद्रनगर स्थित कैसिनो पहुंचे थे। नेपाली सोर्स के मुताबिक कैसिनो में जुआ खेलने के साथ-साथ राकेश दास ने जमकर शराब पी थी।

यह भी पढ़ें -  एनयूजे ने न्यूज पोर्टल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाल को दी तहरीर. कड़ी कार्रवाई की मांग

राह चलते शख्स को रौंदा

कैसिनो से लौटते वक्त पूर्व-पश्चिमी राजमार्ग पर कंचनपुर इलाके में उनकी कार ने भीमदत्त नाम के व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल भीमदत्त को महाकाली अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कंचनपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश दास को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन सड़क निर्माण के लिए कटेंगे 3,357 पेड़, वन विभाग ने दी मंजूरी

नेपाल पुलिस ने किया अरेस्ट

राकेश फिलहाल नेपाल पुलिस की कानूनी प्रक्रिया में फंसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक के परिवार और आरोपी पक्ष के बीच आर्थिक मुआवजे को लेकर समझौते की बात सामने आ रही है। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले का निस्तारण अभी बाकी है। फिलहाल इस पूरे मामले ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर युवाओं में बढ़ता कैसिनो और नशे का चलन कब थमेगा, और क्या ऐसे मामलों पर सख्ती से लगाम लग पाएगी?

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999