BJP विधायक अरविंद पांडे पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप, अब सामने आकर दी सफाई

खबर शेयर करें -

Arvind pandey enroachment

उत्तराखंड की पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधायक एक के बाद एक जमीनी जमीनी विवादों में उलझते नजर आ रहे हैं। इस बार जिला उनपर सरकार जमीन कब्जाने के आरोप हैं।

अरविंद पांडे पर सरकार जमीन कब्जाने के आरोप

बता दें मंगलवार देर शाम तहसील प्रशासन ने विधायक अरविंद पांडे के आवास पर बने कैंप कार्यालय पर नोटिस चस्पा किया था। प्रशासन की ओर से नोटिस में उन्हें 15 दिनों के भीतर कैंप कार्यालय हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें जिस समय प्रशासन की टीम ने पांडे के आवास में नोटिस चस्पा किया उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में उनके बेटे अतुल पांडे ने नोटिस रिसीव किया था।

यह भी पढ़ें -  शंख विवाद पर महाराज के बचाव में उतरे भट्ट, बोले- वो धर्म के ज्ञाता हैं, अध्ययन के आधार पर ही कहा होगा

विधायक के आवास पर उमड़ी समर्थकों की भीड़

नोटिस चस्पा होने की खबर फैलते ही आज विधायक के आवास पर बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ एकत्रित हो गई। समर्थकों ने विधायक के घर पहुंचकर अपनी ही सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान विधायक अरविंद पांडे ने प्रशासन की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी विकासखंड की जिला पंचायत सीटों में कप प्लेट का जलवा

विधायक अरविंद पांडे ने दी सफाई

भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि नायक दुश्मनों को मारता है और खलनायक अपनों को मारता है। विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि ‘मेरे आवास के पास जो टिन शेड बनाया गया है, वह राहगीरों की सुविधा के लिए था। अगर कोई कानूनी कार्रवाई करनी है तो नियमों के तहत की जाए, लेकिन तराई क्षेत्र में सालों से बसे लोगों पर किसी भी सूरत में अन्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999