बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें -

अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है उन्हें किसी अज्ञात नंबर से फोन कर धमकी दी गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीजेपी सांसद की तरफ से राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज हुई शिकायत में बताया गया है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद गैंग का हवाला देकर धमकी दी गई है। उन्हें जिस नंबर से फोन आया है। उसने खुद को दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया है।

धमकी देने वाले ने कहा कि वह दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी है।उसने बीजेपी सांसद साध्वी को फोन कर कहा ”तुम्हारी हत्या होने वाली है इसलिए बोल दिया है” मामला सामने आने के बाद सांसद ने पुलिस से मामले की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ी चोटियों में बर्फबारी, देखें अगले तीन दिन का अपडेट

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस का कहना है जिस नंबर से कॉल आया है, उसकी जांच करवाई जा रही है। बता दें कि भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999