गलत जगह पार्क हुई गाड़ी की फोटो भेजने पर मिलेंगे 500 रुपये, कमाई कर सकते हैं आप

खबर शेयर करें -

गलत पार्किंग पर आपकों जुर्माना देना होगा। गाड़ी किसने कहा पर गलत जगह पार्क की है इसकी जानकारी आप लोग देंगे। एक फोटो से चालान किया जाएगा और 500 रुपए फोटो भेजने वाले को मिलेंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इसके लिए कानून लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हर जगह कही भी गाड़ियां खड़ी कर दी जाती है।


इस वजह से जाम लगता है और ट्रैफिक व्यवस्था को चरमरा जाती है। इसे रोकने के लिए नया कानून लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पार्किंग की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को समझना होगा कि पार्किंग अहम है लेकिन लोग घर तो बड़ा बना लेते हैं लेकिन पार्किंग नहीं बनाते हैं। सड़क पर गाड़ी खड़े की जा रही है। नितिन गड़करी ने बताया कि अगर सड़क पर गाड़ी पार्क करने का चालान 1000 हुआ तो फोटो भेजने वले को 500 रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि रोड तो गाड़ियों के चलने के लिए बनाई है लेकिन लोग उसका प्रयोग गाड़ी खड़ी करने के लिए कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, आयोग ने 332 सवाल हटाकर दिए बोनस अंक

गडकरी ने क्या कहा?
नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द एक कानून लाने जा रही है, जो अपनी गाड़ी रोड पर खड़ी करेगा तो मोबाइल से क्लिक करके जो भी फोटो भेजेगा। अगर मान लीजिए गाड़ी वाले का 1000 रुपए का फाइन हुआ तो भेजने वाले को 500 रुपए दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने दिया अपने घर का उदाहरण
गडकरी ने अपने घर का उदाहरण दिया कि उनके नागपुर में जो रोटी बनाने वाले के पास भी सेकंड हैंड दो गाड़ी हैं। पहले ये अमरीका में होता था जब सफाई करने आई महिला आती थी तो उसके पास गाड़ी होती थी तो हम आश्चर्यजनक तरीके से देखते थे अब हमारे यहां भी हो रहा है। गडकरी ने कहा कि नागपुर के घर में 12 गाड़ियों की पार्किंग बना रखी है। मैं रोड पर गाड़ी नहीं खड़ी करता।भारत में एक परिवार में चार लोग और गाड़ियां छह देखने को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले तो नसीब वाले हैं क्योंकि रोड तो हमने उनकी गाड़ी की पार्किंग के लिए बनाया है। कोई भी पार्किंग नहीं बनाता है सब लोग अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी कर देते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में आयोजित उत्तराखंड स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लालकुआ के अभिनव चौधरी ने 18-21 आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए स्थान पक्का किया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999