आज़ाद उम्मीदवार दरका रहे भाजपा का किला

खबर शेयर करें -

विधानसभा कालाढूंगी से भाजपा से नाता तोड़ कर आज़ाद उम्मीदवार गजराज बिष्ट ने नामांकन किया , कालाढूंगी विधानसभा के कद्दावर लीडर गजराज बिष्ट ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कालाढूंगी तहसील पहुंचकर उपजिलाअधिकारी व नोडल अधिकारी रेखा कोहली के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया ।

इस दौरान गजराज बिष्ट ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है हर बार एक ही कैंडिडेट को मौका देकर भाजपा युवाओं की अनदेखी कर रही है जो किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है भाजपा गफलत में है लेकिन इस बार जनता यह गलतफहमी दूर कर देगी, कार्यकर्ता बन बना चुके हैं कि कालाढूंगी विधानसभा से परिवर्तन किया जाए निवर्तमान विधायक बंशीधर भगत की गलतफहमी इस बार दूर हो जाएगी वही गजराज बिष्ट ने बताया कि मैं 40 वर्षों से भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रहा हूं और हमेशा जनता के बीच में रहता हूं चुनाव परिणाम के बाद ये मिथक टूट जाएगा और पता चल जाएगा कि भाजपा किस पायदान पर है ।

यह भी पढ़ें -  नशे के इंजेक्शनों के कारोबारी को पुलिस ने धर दबोचा

यहां आपको बताते चलें कि लालकुआं की ही तरह कालाढूंगी सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी सवालों के कठघरे में आकर खड़ी हो गई है। हालांकि कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का विधायकी क्षेत्र होने के कारण कालाढूंगी सीट को भाजपा के लिए सेफ माना जाता है। लेकिन इस बार कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत के लिए भी चुनौतियां कई सारी होने वाली हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें भाजपा ने कालाढूंगी सीट से निवर्तमान विधायक बंशीधर भगत को ही टिकट दिया है ,इससे गजराज बिष्ट नाराज बताए जा रहे थे। अब गजराज बिष्ट ने निर्दलीय लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कालाढूंगी विधानसभा के लिए नामांकन भी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि गजराज बिष्ट लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह काफी वक्त से टिकट की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ हालत बिगड़ी

लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया , इस हालात में गजराज बिष्ट के मैदान में उतरने से इस सीट के समीकरण काफी बदल गए हैं। जहां भाजपा ने बंशीधर भगत को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने भी अंतिम क्षणों में महेश शर्मा को क्षेत्र की बागडोर सौंपी है। महेश शर्मा को भी जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। ऐसे में बंशीधर भगत के लिए अबकी बार राह आसान नहीं होने वाली है।


कालाढूंगी से गजराज बिष्ट के समर्थन में आए कोटाबाग के ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल ने कहा कि भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह करती आई है अबकी बार तमाम पंचायत प्रतिनिधियों और कालाढूंगी की युवा शक्ति और मातृशक्ति ने ठान लिया है क्षेत्र में परिवर्तन होकर रहेगा।

यह भी पढ़ें -  परिवार और पुलिस कर रही थी परेशान. युवक ने शक्ति नहर में कूद कर दी जान.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ऐसे में कालाढूंगी की विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद काटे का हो गया है क्षेत्र के कद्दावर लीडर और युवा दिलों की धड़कन गजराज बिष्ट के चुनावी दंगल में कूदने से भाजपा का गढ़ माने जाने वाली कालाढूंगी विधानसभा सीट खतरे में पड़ गई है जानकारों की माने तो गजराज के इस पासे से भाजपा का अभेग किला दरकता हुआ मालूम पड़ता है लेकिन यह तो जनता जनार्दन ही फैसला करेगी कि क्या कालाढूंगी के रण में पस्त होगी भाजपा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999