काले गुब्बारे हवा में उड़ाकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का विरोध, पुलिस ने लिया हिरासत में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृव में मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का विरोध करते काले गुब्बारे हवा में उड़ाये। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने सीएम धामी हर मोर्चे पर विफल हो रहे। सरकारी मेडिकल कॉलेजों से लेकर खनन तक सब निजीकरण कर मोटा माल कमा रहे हैं। युवा रोजगार के लिये दर दर भटक रहे और सीएम हवाई दौरे कर सरकारी खजाने को बर्बाद कर रहे हैं। साहू ने कहा राजपुरा जवाहर नगर में करीब 30 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है वर्षों तहसील दिवस समेत सैकड़ो बार सीएम को ज्ञापन भेजकर सीवर लाइन के निर्माण की मांग कर चुके लेकिन कोई कार्यवाही नही होने से जनता को अभी भी खुले में शौच के लिये जाना पड़ रहा है। काग्रेस नेत्री दीपा खत्री एवं समाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या ने कहा कि धामी सरकार अंकिता भण्डारी के असली दोषियों को बचाने में लगी है। अभी तक असली दोषियों का नाम सार्वजनिक न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -  मां ने मारा चाकू, कभी खाने को भी नहीं होते थे पैसे, आसान नहीं थी Bigg Boss OTT 3 की Shivani Kumari की जर्नी

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों मे प्रीती आर्या, सचिन राठौर, निखिल कुमार, मयंक गोस्वामी, दीपा खत्री, कमलेश आर्या, साहिल राज, नंदनी खत्री आदि थे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999