देहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर केस में एक्शन!, एनकाउंटर में दबोचे गए दोनों आरोपी

खबर शेयर करें -

 

retired-brigadier-murder-case-2-arrested

Dehradun Retired Brigadier Murder Case two accused Arrested: देहरादून के रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर केस में बड़ा एक्शन हुआ है। ब्रिगेडियर के सीने में गोली मारने वाले फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर में दोनों आरोपियों को दबोचा गया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस को एक पिस्टल भी बरामद हुई है। दोनों आरोपी यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर केस में एक्शन! Dehradun Retired Brigadier Murder Case

दरअसल शुक्रवार रात को जोहड़ी गांव मे सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। एक आरोपी को पुलिस ने गुनियाल गांव के जंगल में धर दबोचा।

यह भी पढ़ें -  होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई।

एनकाउंटर में दबोचे गए दोनों आरोपी

तो वहीं दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। इसी मुठभेड़ के दौरान दूसरे बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वो घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घायल 22 साल मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी निवासी मुजफ्फरनगर और 21 साल के शांतनु त्यागी निवासी सहारनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  हाईवे पर उत्पात मचा रहे थे युवक, हुआ खूनी अंत, मौत के इस खेल का Video Viral

पुलिस से माफी मांगता रहा आरोपी

आपको बता दें कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद एक आरोपी कावीश लगातार पुलिस से माफी मांगता रहा। वो कहते हुए सुनाई दे रहा है कि गलती हो गई सर, माफ कर दीजिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  बारिश-भूस्खलन के बीच सरकार का एक्शन, जानिए कितनी सड़कें अब तक खुली, CM ने साझा की जानकारी

मार्निंग वॉक पर निकले थे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी

दरअसल ये पूरा मामला सोमवार का है। दो पक्षों की लड़ाई के दौरान गोलिया चली। इस दौरान मार्निंग वॉक पर निकने रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत हो गई। अब इसी केस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात पुलिस की दोनों आरोपियों से मुठभेड़ हुई। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999