धामी सरकार ने बांटे दायित्व, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, लिस्ट देखें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद धामी सरकार ने दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। बीते शुक्रवार को इसे लेकर लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

धामी सरकार ने बांटे दायित्व
जारी की गई लिस्ट के अनुसार गोविंद पिलखवाल को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ध्रुव रौतैला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विनोद सुयाल युवा कल्याण सलाहार समिति उपाध्यक्ष बने है। जबकि मुकेश महराना को विकास सलाहकार समिति उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें -  पहले युवक की संदिग्ध हालात में मौत, फिर अंतिम संस्कार में पहुंचे मामा की चाकू गोदकर की हत्या- Roorkee Crime News

वहीं कुलदीप सिंह बुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ख़ेम सिंह चौहान उत्तराखंड ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष बने है। जबकि सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चारु कोठारी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद उपाध्यक्ष और हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999