पानी के तेज बहाव में किशोर व बुजुर्ग बहा, दोनों लापता…….. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों भारी बरसात के चलते नदी नाले उफान पर हैं, यहां तक कि लोगों का घर से निकलना भी दुभर हो गया है, आज मौसम के मेहरबानी बरतने के बावजूद नदी नालों का बहाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है, यहां रुद्रपुर में कल्याणी नदी में नहाने उतरा एक किशोर डूबकर लापता हो गया। उसकी तलाश में एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका देर शाम तक कुछ पता नहीं चला।
रम्पुरा वार्ड 22 निवासी 17 वर्षीय सूरज कोहली पुत्र लेखराज बुधवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ कल्याणी नदी में नहाने गया था। वह नदी में नहाने र एसडीआरएफ ने राफ्ट और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि किसी कोने में पानी में उसका हाथ भी देखा। इसके बाद शोर मचाया और पुलिस को सूचना नदी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर की पानी में काफी देर तक तलाश की परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका है।
इधर अल्मोड़ा के सकार निवासी एक बुजुर्ग बुधवार को कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया। बुजुर्ग का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बुजुर्ग की तलाश में जुटी हुई है। निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिपाल सिंह हवालबाग ब्लाक के ग्राम पंचायत सकार भगतोला से सामान लेकर अपने गांव की तरफ जा रहे थे। पैदल पुल पार करने के बाद बुजुर्ग को नदी के छोर से आगे जाना था। कोसी नदी के छोर से निकलते समय बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। इस दौरान पास में ही महिलाएं निजी काम के लिए आई थीं जिन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को सूचना दी, परंतु काफी देर रेस्क्यू अभियान चलाने के बावजूद बुजुर्ग का कहीं पता नहीं चल सका है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने छोड़ा सरकारी आवास, ऋषिकेश के लिए हुए रवाना,देखे वीडियो
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999