9 मार्च से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, आदेश जारी

खबर शेयर करें -

 

Gairsain_vidhansabha

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की तारीख का ऐलान हो गया है। बता दें 2026 का पहला सत्र 9 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा। इस संबंध में संसदीय कार्य विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

9 मार्च से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

जारी शासनादेश के अनुसार, विधानसभा का यह सत्र 9 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 तक गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बजट सत्र में सरकार कई अहम घोषणाएं कर सकती है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं :- (बड़ी खबर) यहां आवारा सांड ने महिला पर किया घातक हमला, गंभीर रूप से घायल, पढ़े पूरी खबर
Budget Session 2026

10 से 15 प्रतिशत बढ़ सकता है बजट

सूत्रों के अनुसार आगामी 2026-27 के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। माना जा रहा है कि सरकार इस बार बजट में विकास योजनाओं, आधारभूत ढांचे, सड़क, स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों पर विशेष जोर दे सकती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999