चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री ध्यान दें: अब रजिस्ट्रेशन के लिए देनी होगी फीस, कमेटी गठित

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-cm-dhami

चारधाम यात्रा (Chardham) पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरुरी खबर है। उत्तराखंड सरकार अब यात्रियों से रजिस्ट्रेशन फीस (Registration Fees ) लेने की तैयारी कर रही है। रजिस्ट्रेशन शुल्क जल्द ही तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए एक कमेटी बनाई है।

चारधाम यात्रा पर अब रजिस्ट्रशन के लिए लिया जाएगा शुल्क

चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अब रजिस्ट्रेशन फीस (registration fee charged for chardham yatra) देनी होगी। सरकार जल्द ही फीस तय करेगी। अभी तक चारों धामों के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री था। लेकिन, सरकार फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए फीस लगाने की तैयारी कर रही है। रजिस्ट्रेशन फीस मामले पर सीएम धामी ने कमेटी का गठन किया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में देर रात चली गोलियां… ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान पुलिस-बदमाश आमने-सामने

यात्रियों की संख्या नहीं की जाएगी सीमित

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। अब कमेटी चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन फीस तय करेगी। होटल एसोसिएशन की मांग पर गढ़वाल आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस साल यात्रियों की संख्या सीमित नहीं की जाएगी, हर एक यात्री के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाने के लिए न्यूनतम पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया जाएगा। साथ ही, पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीतालः कैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में नहाते समय राजस्थान के पर्यटक की डूबने से मौत ! एसडीआरएफ और पुलिस का रेस्क्यू भी नहीं बचा सका जान

लोकल गाड़ियों को ही दी जाएगी प्राथमिकता

टूर एंड ट्रैवल्स यूनियन की मांग पर कमिश्नर ने निर्देश दिया कि चारधाम यात्रा में सिर्फ़ लोकल गाड़ियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। कमिश्नर ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को प्राइवेट गाड़ियों से किराए पर गैर-कानूनी तरीके से यात्रियों को ले जाने के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए, ताकि ऑथराइज़्ड गाड़ी ऑपरेटरों के हितों की रक्षा हो। इसके अलावा, गाड़ियों की पार्किंग भी उसी जगह पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जहां यात्रियों के रहने की व्यवस्था होगी। डंडी-कंडी ऑपरेटरों के साथ हुई बातचीत में कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को उनके रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन और फीस तय करने की प्रक्रिया समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें -  छोटा कैलाश मन्दिर में शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले मेले को भव्य रूप से आयोजन करने हेतु पूर्व तैयारी बैठक में अधिकारियो को दिये निर्देश

चारों धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित

बता दें उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई है। चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां भी घोषित हो चुकी हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को गंगोत्री ओर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999