बडीखबर- सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के सेवाकाल में एक बार पदोन्नति में शिथिलीकरण की सुविधा को लेकर नई नियमावली जारी की है। इससे राज्य कर्मचारियों को पदोन्नति के दौरान राहत मिलेगी, जिससे हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

यह निर्णय तीन मार्च को धामी कैबिनेट द्वारा लिया गया था, और शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इसका औपचारिक रूप से ऐलान किया। नियमावली के तहत, राज्य के कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में एक बार पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ मिलेगा, जिससे कर्मचारियों को पदोन्नति में कुछ ढील मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से तीन मकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से चल रहे संघर्ष का परिणाम है। एक वर्ष पहले मौखिक सहमति मिल गई थी, और अब कैबिनेट के निर्णय के बाद नियमावली जारी की गई है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें -  *DGHealth उत्तराखंड पर RTI नियमों की अनदेखी के आरोप, CD/DVD की जगह प्रति पृष्ठ शुल्क और अलग से पोस्टेज चार्ज वसूली का मामला*

मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फेडरेशन की पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हुई है। इस निर्णय से सभी कर्मचारी खुश हैं और इसे उनकी मेहनत का फल मानते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999