खाकी ने निभाया फ़र्ज़ लौटाई मुस्कान : हल्द्वानी से लापता तीन छात्र सुरक्षित बरामद,,,,।

खबर शेयर करें -

नैनीताल—  हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित और कुशल कार्रवाई करते हुए लापता तीन नाबालिग छात्रों को केवल तीन घंटे में रामनगर से सकुशल बरामद कर परिजनों की खुशियां लौटाईं। यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में ‘ऑपरेशन स्माइल’ और बाल सुरक्षा अभियान के तहत हासिल की गई।

घटना का विवरण

28 मार्च को हल्द्वानी के एक स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्र स्कूल तो गए, लेकिन समय समाप्त होने के बाद घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा कई घंटे खोजबीन करने के बाद भी बच्चों का कोई पता नहीं चला। इस पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः विवाह समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत, पांच लोग गंभीर घायल

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी किया। सभी थाना क्षेत्रों, चेक पोस्ट और बैरियरों पर निगरानी बढ़ाई गई। बच्चों के हुलिए के आधार पर सोशल मीडिया और वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना प्रसारित की गई।

डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल) और मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी) के पर्यवेक्षण तथा अमित कुमार (सीओ हल्द्वानी) के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस ने CCTV और मोबाइल सर्विलांस का इस्तेमाल करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें -  सीएम ने किया सतपुली झील का शिलान्यास, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

इस प्रयास में तीनों बच्चे रामनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद हुए। पूछताछ पर बच्चों ने बताया कि वे घर से नाराज होकर गए थे।

परिजनों को सुपुर्दगी

पुलिस ने बच्चों को थाने में अपने संरक्षण में लिया और सभी कानूनी औपचारिकताओं एवं आवश्यक काउंसलिंग के बाद उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया। परिजन अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर बेहद खुश और राहत महसूस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  श्रमिकों के वेतन बढ़ोतरी को लेकर अपडेट!, ₹781 प्रतिदिन वेतन पर श्रम विभाग की सफाई

एसएसपी नैनीताल का संदेश

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999