Bus Accident: श्रद्धालुओं से भरी तीन बसों में जोरदार टक्कर, 70 से ज्यादा यात्री घायल

खबर शेयर करें -

dhanbad-jharkhand Bus-Accident

Bus Accident: झारखंड में एक भीषण सड़क हादसा (dhanbad jharkhand) हो गया। बीते दिन सोमवर देर रात जामताड़ा से बोकारो के लगुबुरु घंटाबाड़ी के लिए तीन बसों में श्रद्धालुओं जा रहे थे। इसी दौरान बसें राजगंज के चालीबंगला स्थित वन विभाग के कार्यालय के समीप आकर आपस में ही टकरा गई।

इस सड़क दुर्घटना में करीब 70 से अधिक लोग घायल हो गए। तो वहीं कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको तुरंत ही अस्पताल भेजा गया। बाकी मामूली रूप से घायल लोग स्थानिय पेट्रोल पंप पर आश्रय लिए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खर्च पर होगी सख्त निगरानी, आयोग ने कसी कमर

Bus Accident: श्रद्धालुओं से भरी तीन बसों में जोरदार टक्कर

दरअसल ये घटना देर रात करीब 12 बजे की है। श्रद्धालुओं से भरी तीन बसें सोमवार की सुबह नाला पेट्रोल पंप से बोकारो के लालपनिया के लिए चली थीं। इन बसों में आदिवासी लोग सवार थे। ये सभी पूजा-अर्चना के लिए लगुबुरु घंटाबाड़ी जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  kedarnath upchunav : केदारनाथ में भारी संख्या में मतदान करने पहुंच रहे लोग, देखें तस्वीरें

70 से ज्यादा यात्री घायल

बस में सवार एक महिला यात्री लतिका ने बताया कि जिस समय दुर्घटना हुई उस दौरान सभी गहरी नींद में सो रहे थे। मंगलवार सुबह नौ बजे उन्हें वहां पूजा करनी थी। टक्कर होने पर बस में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी अपनी सीट से गिर गए। बस का दरवाजा इस दौरान लॉक हो गया। जिसके चलते शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में पढ़ रही दिल्ली की छात्रा ने मां को फोन करके कहा- तबीयत ठीक नहीं, थोड़ी देर बाद उठाया आत्मघाती कदम
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999