जी०पी०पी०आर्य कन्या इण्टर कालेज,रामनगर के खिलाफ हुये सी0बी0आई0 जाँच के आदेश माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रद्द

खबर शेयर करें -

रामनगर जी०पी०पी०इण्टर कालेज के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड की सिंगल बेंच द्वारा दिये गये सी०बी०आई० जाँच के आदेश माननीय उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने रद्द कर दिये।

यह जानकारी देते हुये विद्यालय प्रबन्धक शरद जिन्दल ने बताया कि वर्ष 2018 में माननीय उच्च न्यायालय के सिंगल जज बेंच में न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने 09-05-2018 को विद्यालय के खिलाफ सी०बी०आई० जाँच के आदेश दिये थे। जिसके खिलाफ विद्यालय ने माननीय उच्च न्यायालय की डबल बेंच में अपील करी जिस पर तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के0एम0जोसेफ व न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की बेंच ने दिनांक 01-06-2018 को स्थगन आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें -  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एम्स में भर्ती, प्राइवेट वार्ड में चल रही जांच


श्री जिन्दल ने बताया कि विगत 19-12-2022 को माननीय उच्च न्यायालय की डबल बेंच में के उपरान्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी तथा न्यायमूर्ति आर०सी०खुल्बे की बेंच ने सिंगल बेंच के 09-05-2018 के सी०बी०आई० जाँच के आदेश को रद्द कर दिया। प्रबन्ध समिति की तरफ से विद्वान अधिवक्ता सी०के०शर्मा ने पैरवी की। ज्ञातव्य रहे सी0बी0आई0 जाँच के आदेश रद्द होने से शहर में चल रही अफवाहों पर पूर्ण विराम लग गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चिकन मे तेल ज्यादा मिलने पर दो युवकों ने रि. आर्मी अफसर रेस्त्रां संचालक पर की फायरिंग, दोनों गिरफ्तार
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999