2 ठाकुर, 1 ब्राह्मण, पंजाबी और 1 SC… संतुलन के साथ धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार पूरा Uttarakhand Cabinet Expansion

खबर शेयर करें -

 

dehradun-uttarakhand-cabinet-expansion-khajan-das-madan-kaushik-pradeep-batra-bharat-chaudhary-ram-singh-kaida

Uttarakhand Cabinet Expansion News: आज यानी 20 मार्च को उत्तराखंड की धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है। धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हुई है। पांच विधायकों यानी खजान दास, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, भरत चौधरी को कैबिनेट में जगह मिली है।

Uttarakhand Cabinet Expansion धामी कैबिनेट का विस्तार

धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ पूरा Uttarakhand Cabinet Expansion

धामी सरकार ने इस कैबिनेट विस्तार से जातीय गणित को साधने की कोशिश की है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि कैबिनेट में एक विधायक अनुसूचित जाति का है। तो वहीं एक ब्राहम्ण विधायक है। इसके अलावा एक पंजाबी विधायक और दो ठाकुर विधायक को मंत्री बनाया गया है।

ठाकुर-2, ब्राह्मण-1, पंजाबी-1, SC-1, धामी सरकार के नए मंत्री

धामी सरकार के कैबिनेट का आज विस्तार हुआ है। पांच विधायकों यानी राजपुर सीट से विधायक खजान दास, रुड़की विधानसभा से विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार से पांच बार के विधायक मदन कौशिक, नैनीताल के भीमताल सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा, रुद्रप्रयाग सीट से विधायक भरत चौधरी को कैबिनेट में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें -  11 साल पहले लापता हुई थी महिला, परिवार ने मृत मानकर किया अंतिम संस्कार; अब जम्मू-कश्मीर में जीवित मिली लीलावती

खजान दास (अनुसूचित जाति) Khajan Das

Bharat Chaudhary

देहरादून जिले की राजपुर सीट से विधायक खजान दास को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। बता दें कि वो राजपुर सीट से ही लगातार दो बार चुनाव जीते है। सरकार में खजान दास भुवन खंडूरी शिक्षा राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने साल 2007 में टिहरी जिले से भी चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने संगठन में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई। वर्तमान की वात करें तो खजान दास पार्टी के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

मदन कौशिक (ब्राह्मण) Madan Kaushik

Bharat Chaudhary

मदन कौशिक ब्राह्मण समाज से आते है। वो बीजेपी के बड़ा ब्राहम्ण चेहरों में गिने जाते हैं। हरिद्वार से मदन कौशिक पांच बार के विधायक रह चुके हैं। आपको बता दें कि वो पूर्व मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान की बात करें तो वो पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। मदन कौशिक ने साल 2003 में पहली बार हरिद्वार से चुनाव जीता था। तब से वो लगातार हरिद्वार से विधायक हैं।

यह भी पढ़ें -  Mid Day Meal के 55 लाख डकार गया प्रिंसिपल!, यहां उड़ा दिए सारे पैसे

प्रदीप बत्रा (पंजाबी समाज) Pradeep Batra

Bharat Chaudhary

रुड़की विधानसभा से विधायक प्रदीप बत्रा पंजाबी समाज से आते हैं। वो रुड़की से तीन बार विधायक रहे चुके है। आपको बता दें कि हरीश रावत सरकार के समय कांग्रेस के कुछ विधायकों ने बगावत कर बीजेपी का हाथ थामा था। इन विधायकों में प्रदीप बत्रा भी शामिल हैं।

राम सिंह कैड़ा (ठाकुर) Ram Singh Kaida

Bharat Chaudhary

राम सिंह कैड़ा नैनीताल के भीमताल सीट से विधायक है। वो ठाकुर समाज से आते है। इस सीट से वो दो बार विधायक रह चुके है। बीजेपी के टिकट से वो पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले साल 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे। जिसमें उन्होंने भीगताल से जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की। काफी लंबे समय तक साम सिंह कैड़ा कांग्रेस से भी जुडे़ रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – बनभूलपुरा में कथित अवैध मदरसे और नमाज स्थल सील, ध्वस्तीकरण रोका

भरत चौधरी (ठाकुर) Bharat Chaudhary

Bharat Chaudhary

रुद्रप्रयाग सीट से विधायक भरत चौधरी भी ठाकुर समाज से आते है। इस सीट से वो दो बार पार्टी के विधायक रहे हैं। आपको बता दें कि राजनीति में भरत चार दशकों से हैं। मंत्रीमंडल में भरत चौधरी को शामिल कर बीजेपी ने क्षेत्रीय संतुलन साधने का मैसेज दिया है। आपको बता दें कि आज संस्कृत में उन्होंने शपथ ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999