ऋशिकेश में नदी की तेज धार में फंसा बंदर, फिर हुआ यू कि…,इमोशनल कर देगा वीडियो Rishikesh Monkey Rescue Video

खबर शेयर करें -

 

rishikesh-monkey-rescue-video

Rishikesh Monkey Rescue Video Viral: इंसानियत जरूरी नहीं कोई बड़े काम करने पर ही दिखे। छोटी-छोटी चीजों और पलों में भी कोई बड़ी मिसाल दे जाता है। ऐसा ही एक इमोशनल वीडियो ऋशिकेश से सामने आ रहा है। जिसने सोशल मीडिया पर सभी को इमोशनल कर दिया। दरअसल गंगा की तेज धारों में एक बंदर बेबस फंसा हुआ था। इसी बीच वहां राफ्टिंग कर रहे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। रोमांच और खतरे के बीच ये इंसानियत हर किसी का दिल जीत रही है।

ऋशिकेश में नदी की तेज धार में फंसा बंदर Rishikesh Monkey Rescue Video Viral

दरअसल ऋषिकेश में एक आम राफ्टिंग ट्रिप के दौरान ये घटना घटी। गंगा की तेज लहरों पर राफ्ट आगे बढ़ रही थी। वैसे ही गाइड की नजर नदी में फंसे एक बंदर पर पड़ी। वो पूरी तरह से डरा हुआ था। वो किनारे जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन तेज बहाव उसे किनारे तक पहुंचने नहीं दे रही थी। हाथ-पैर मारकर वो मदद की गुहार भी लगा रहा था। ये देखकर राफ्टिंग की टीम ने तुरंत उस बंदर को बचाने की सोची। उन्होंने अपनी राफ्ट की दिशा मोड़ी और बंदर की तरफ बढ़ाई।

राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान

शुरुआत में टीम ने पहले बंदर के पास अपना चप्पू बढ़ाया। लेकिन डर के कारण वो और दूर चला गया। जिसके बाद टीम को एक तरकीब सूझी। उन्होंने एक रस्सी का फंदा बनाकर बड़े ही सावधानी से बंदर के शरीर के नीचे फंसाया। अब जैसे ही राफ्ट आगे बढ़ी, बंदर भी उसके साथ धीरे-धीरे किनारे की तरफ खिंचता हुआ आ गया।

यह भी पढ़ें -  9 महीने में नैनी झील का जलस्तर 12 फीट तक घटा,वॉटर लेवल माइनस की ओर बढ़ने के आसार

इमोशनल कर देगा वीडियो

सबसे इमोशनल पल तब था जब बंदर की बुद्धि में फाइनली घुसा की राफ्टिंग वाले लोग उसकी मदद कर रहे हैं। तब फिर क्या था उसने खुद ही रस्सी को अपने हाथों में पकड़ा और टीम को उसकी मदद करने दी।

इंसानियत की मिसाल

किनारे पहुंचकर टीम ने बंदर की रस्सी खोल दी। बंदर को सहलाकर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस दिल छू लेने वाले सीन को जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आई। इस वीडियो को X पर निखिल सैनी @iNikhilsaini ने शेयर किया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999