कैबिनेट मंत्री भगत ने दूरस्थ गाँव धापला में बांटे कोरोना किट

खबर शेयर करें -

भगत ने दूरस्थ गाँव धापला में बांटे कोरोना किट।


कालाढुंगी 07 जुलाई

राज्य के नए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के युवा नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट की शपथ लेकर वापस अपने गृह क्षेत्र पहुचने पर जैसा कि नई कैबिनेट ने संकल्प लिया है। चुनाव में जाने से पहले सरकार और सरकार की विकास योजनाओं को अंतिम छोर और अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का काम किया जाना है। इसी क्रम में बुधवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत कालाढुंगी विधानसभा के दूरस्थ गाँव धापला पहुँचे। जहां पर स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए तत्काल निस्तारित होने वाली समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और जिन समस्याओ का निदान शासन स्तर से होना है उनके लिए कार्यवाही को अमल में लाने के निर्देश जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर धापला में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें -  ITBP जवानों की बहस में चली गोली, उत्तराखंड निवासी जवान की मौत

इस दौरान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने स्थानीय लोगो को कोरोना वैक्सीन अवश्य लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद ग्रामीणों को कोरोना किट भी वितरित की ।

भ्रमण के दौरान राजन सिंह बिष्ट, सरबजीत यादव, दयानंद आर्य, यमुना देवी, गंगा देवी, मोहन राम, महेंद्र डिगारी, पुष्कर कत्यूरा, गोपाल बुधलाकोटी, कैलाश बुधलाकोटी, विनोद बुधलाकोटी एवं अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में पड़ोसी ने नाबालिग को जबरन अपने घर ले जाकर कई बार किया दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999