कैंची धाम के पास कार खाई में गिरी एक की मौत, चार घायल।

खबर शेयर करें -

कैंची धाम के पास सड़क हादसा, SDRF ने चार घायलों को पहुंचाया अस्पताल , व एक मृतक का शव निकालकर किया जिला पुलिस के सुपुर्द ।
हल्द्वानी
गुरुवार देर मध्य रात्रि आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से प्राप्त सूचना के अनुसार कि कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UP 25 EJ 4586 में कुल पांच लोग सवार थे, जो सभी बरेली, उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

नक्शेदेखें

यह भी पढ़ें -  दुग्ध संघ बोर्ड ने 34 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा ₹2.75 करोड़ का लाभ

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

रेस्क्यू के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ आपसी समन्वय के साथ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु CHC भवाली पहुंचाया। वहीं दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, जिसका शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
*घायलों का विवरण

  1. सनी (उम्र 23 वर्ष)
    पुत्र – श्री तेजराम
    निवासी – ग्राम मिल कॉपर, बरेली।
  2. रवि
    पुत्र – श्री दिनेश मौर्य
    निवासी – बरेली।
  3. संचित
    पुत्र – श्री हृदय नारायण तिवारी
    निवासी – ग्राम शेखपुर, बरेली।
  4. संदीप शर्मा
    पुत्र – श्री रामकुमार शर्मा
    निवासी – बरेली।
    मृतक का विवरण
  5. अनुज तिवारी (उम्र 29 वर्ष)
    पुत्र – श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी
    निवासी – ग्राम शेखपुर, बरेली।
    – वाहन चालक
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जौनसार बावर के दो दिवसीय दौरे पर CM : मॉर्निंग वॉक के दौरान की जनता से मुलाकात, सरकारी योजनाओं का लिया फीडबैक
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999