फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में

खबर शेयर करें -


गदरपुर। तहसील क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेजों के जरिए स्थायी निवास और जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के मामले में प्रशासनिक जांच के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि गुरुवार देर रात सत्यापन कराया गया। जांच में कुछ आवेदकों की ओर से स्थानीय निवास और पारिवारिक संबंध साबित करने के लिए लगाए गए दस्तावेज गांव और परिवार के वास्तविक अभिलेखों से मेल नहीं खाए।
मामले की जांच में लेखपाल की भूमिका भी सामने आई है। एसडीएम ने लेखपाल के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेजी है। पुलिस मामले में दस्तावेजों की जांच के साथ अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  18 अगस्त को देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999