हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर

हल्द्वानी। बिजली वितरण खंड (ग्रामीण), हल्द्वानी के अंतर्गत RDSS योजना के तहत 33/11 केवी विद्युत लाइनों के कंडक्टर बदलने और मेंटेनेंस कार्य के चलते कई ग्रामीण एवं शहर से सटे इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 26 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

📍 26 से 29 सितंबर तक — फूलचौड़ क्षेत्र
फूलचौड़ उपकेंद्र के अंतर्गत धनपुरी, संगम विहार, पंचायत घर एवं एवीओआरओ फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्रों में फूलचौड़ तल्ला, हल्दूपोखरा दरमवाल, हल्दूपोखरा नायक, शिवाजी मंदिर क्षेत्र, धनपुरी, चांदनी चौक, सांगुड़ी गार्डन, काठघरिया, आनंदपुर, छड़ायल नायक, छड़ायल सुयाल, छड़ायल, गैस गोदाम रोड से एसएस मोड़ तक, रौला रोड, गोकुल धाम, बिड़ला स्कूल के आसपास, ईशाई फार्म, देवलचौड़ खाम, फूलचौड़ मल्ला, बैडापोखरा, पंचायत घर, रामपुर रोड क्षेत्र, देवलचौड़, बन्दोबस्ती, कालिपुर, जीतपुर नेगी, प्रेमपुर लोशज्ञानी, छड़ायल चौराहा, बसुधरा बैंकट हॉल, लालपुर नायक और उदयलालपुर आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  ISBT के पास हुई फायरिंग!, Lawrence Bishnoi के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

📍 26 सितंबर से 8 अक्टूबर — टीपी नगर क्षेत्र
टीपी नगर उपकेंद्र के अंतर्गत बेलबाबा, खन्ना फार्म, एफटीआई, जज फार्म और देवलचौड़-तल्ली हल्द्वानी से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसमें डहरिया, नीलांचल कॉलोनी, मेहता चौकी, ट्रीटेल कॉलोनी, महीर्षि स्कूल के आसपास, टीपनानी, सोनकर फार्म, गौजाजाली बिचली, मुक्त विश्वविद्यालय, हेडागज्जर, खटीवीरपुरम, गोल्डी विहार, दीपा विहार, अशोक विहार, एकता विहार, पंचमुखी हनुमान मंदिर, हरिपुर सुखा, वासुदेव इनक्लेव, गंगा, सीएमटी कॉलोनी, मित्र विहार, प्रगति विहार, राजीव गांधी नगर, जज फार्म, मानपुर पश्चिम, देवलचौड़ बन्दोबस्ती, जेकेके इनक्लेव, सिद्धार्थ सिटी, इन्द्रप्रस्थ इनक्लेव, महादेव इनक्लेव, बालाजी विहार, प्रेम विहार, श्याम विहार, देवलचौड़ खाम, सुयाल कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, जेआर पुरम, गौजाजाली उत्तर, इन्द्रपुरी, शक्ति विहार, केदार पुरम विहारी कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी और आम का बगीचा समेत कई इलाके शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  IND vs AUS: भारत ने पर्थ में लिया बदला! ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से दी मात

🏥 अस्पताल और अन्य क्षेत्र भी प्रभावित
सूचना के अनुसार डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल को प्रभावित करने वाली लाइन का कार्य भी निर्धारित अवधि में किया जाना है। वहीं आईटीआई एवं ईको टाउन से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
UPCL ने लोगों से अपील की है कि कार्य के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करें और अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों व पालतू पशुओं को कार्यस्थल से दूर रखें। विभाग ने यह भी कहा है कि निर्धारित समय में कुछ परिवर्तन संभव है, इसलिए उपभोक्ता सहयोग करें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999