RTI कार्यकर्ता भुवन पोखरिया पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है. एलआईयू सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस में ताहिर देते हुए बताया है की भुवन पोखरिया पुत्र पीताम्बर दत्त निवासी चोरगलिया कुछ लोगों के साथ बहुउदेशीय पुलिस भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के पेशकार कार्यालय में आये. इस दौरान भुवन पोखरिया जोर जोर से बोल रहे थे. जब कार्यालय से बाहर निकाल कर भुवन पोखरिया को समझाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उग्र होकर गाली गलौज की.

भुवन पोखरिया पुलिस के उच्च अधिकारियों को गलत शब्दों से संबोधित कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने भुवन पोखरिया का आक्रोश देखा अपना बचाव करते हुए कमरे से बाहर निकला. उसके कुछ समय बाद भुवन पोखरिया कुछ लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय पहुंचे. जहां भुवन पोखरिया ने अधिकारियों के प्रति अभद्रतापूर्ण आचरण करने तथा राजकीय कार्य बाधित करने की कोशिश की. स्थिति को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी को सूचित किया.

यह भी पढ़ें -  काली फाउंडेशन ने पैराओलम्पिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को किया सम्मानित।

पूरे मामले में एलआईयू सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने भुवन पोखरिया के ऊपर सरकारी कार्य में बड़ा और गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पुलिस भुवन पोखरिया से पूछताछ कर रही है. हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया एलआईयू सब इंस्पेक्टर के तहरीर पर भुवन पोखरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर पुलिस विभाग में हुए पुलिसकर्मियों के बड़े स्तर पर तबादले

गौरतलब है कि गौलापार निवासी आईटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया ने 2 दिन पहले आरोप लगाया था कि अज्ञात हमलावरों ने तलवार से उन पर हमला करने की कोशिश की. जिसमें उनके कार का शीशा टूट गया था. भुवन पोखरिया सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर कनिका हुई गिरफ्तार, SSP ने टीम को किया सम्मानित
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999