बिंदुखत्ता के भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन इंद्र सिंह पुनेरी जी ने अपना समर्थन दिया

खबर शेयर करें -

आज गौला खनन संघर्ष समिति के धरने के 17 वें दिन बिंदुखत्ता के भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन इंद्र सिंह पुनेरी जी ने अपना समर्थन दिया। वही गौला संयोजक रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल राजपुरा गेट पर वहां के वाहन स्वामी से मिला और उनसे सहयोग की अपील की और शीश महल में जो चन्द वाहन मालिक रेते के लिए चल रहे हैं उसके आने वाले बुधवार को विरोध के लिए समर्थन मांगा।

वहीं दूसरी ओर गौला खनन संघर्ष समिति के सभी गेटों के पदाधिकारियों एवं वाहन स्वामियों ने मिलकर डी एल एम को ज्ञापन प्रेषित किया ज्ञापन में लिखा कि अगर आप शीश महल गेट में गाड़ी अंदर भेजेंगे तो सभी गेटों के वाहन मालिक शीश महल गेट पर बैठकर विरोध करेंगे अगर वहां पर कोई भी वारदात होती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी वन विकास निगम की होगी। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष भगवान धामी, जीवन सिंह बोरा, विजय बिष्ट ,राजेंद्र सिंह बिष्ट, विक्की जोशी, गोकुल पपोला, सुरेंद्र गोस्वामी, सुभाष शर्मा ,नरेंद्र सिंह कार्की, संजू शर्मा ,मदन पंथ, नबल जोशी ,लक्ष्मण सिंह बृथवाल, कार्तिक बिरखानी, विपिन सनवाल, दिगंबर रावत, बलवंत सिंह मेहरा, रमेश कांडपाल, नवीन जोशी ,मदन उपाध्याय, शेखर कांडपाल ,मुकेश पाठक आदि वाहन स्वामी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  एम्बुलेंस का किराया निर्धारित करने के लिए संभागीय परिहवन अधिकारी द्वारा जनपद के निजी एम्बुलेंस चालकों एवं वाहन स्वामियों व उनके प्रतिनिधियों से वार्ता की
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999