मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार

खबर शेयर करें -

दिन-ब-दिन अधिकतम तापमान में हो रहा इजाफा

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में गर्मी परीक्षा लेने लगी है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

हालांकि, मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रह सकता है। मंगलवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार व अंधड़ चलने की आशंका है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में बनाए लोकल बस अड्डे,आखिर कब तक अस्थाई ठिकाने से चलेंगी बसें

रविवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली। दोपहर में तपिश बढ़ गई और तेज धूप ने पसीने छुड़ाए। इसके साथ ही दून का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। इसके साथ ही कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  चकराता में दर्दनाक हादसा, झरने के साथ गिरा पेड़, दो लोगों की मौत,देखे video

मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिससे तापमान में इजाफा हो सकता है। इसके बाद मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेशभर में आंशिक बादल मंडराने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  पंचायत उपचुनाव ब्रेकिंग : जखोली बजीरा जिला पंचायत सीट पर बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, चुनाव हुआ रोचक

शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 36.0, 17.1
ऊधमसिंह नगर, 36.6, 12.6
मुक्तेश्वर, 25.1, 10.6
नई टिहरी, 25.9, 12.8

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999