चारधाम यात्रा-10 फीसदी तक बढ़ सकता है चारधाम यात्रा का किराया

खबर शेयर करें -

चारधाम यात्रा संचालित करने वाली निजी बस मालिकों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस साल भी शासन से किराया बढ़ाने की सिफारिश की है। इस संबंध में 14 फरवरी को समिति की बैठक है। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट कंपनी के अध्यक्षों का कहना है कि इस बार चारधाम यात्रा का किराया कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ेगा। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि बस का जो चेचिस 18-19 लाख में आता था, वह अब करीब 25 लाख में आ रहा है। बसों के पार्ट्स, मोबिल ऑयल महंगा होने के कारण किराया बढ़ाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर के भराड़ी से बरेली जा रही थी चरस, पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया तस्कर

पिछले साल के मुकाबले इस साल महंगाई बढ़ी है। बसों के पार्ट्स और अन्य आइटम महंगे हुए हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा में बसों का किराया बढ़ाना ट्रांसपोर्टरों की मजबूरी है। 10 फीसदी तक किराया बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

इस साल डीजल का दाम नहीं बढ़ा है लेकिन पार्ट्स और टायरों के दाम बढ़े हैं। इस बार 10 से फीसदी किराया बढ़ाने का प्रस्ताव है, लेकिन 10 प्रतिशत तक किराया बढ़ेगा। रोटेशन की बैठक में इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Big breaking: UKPSC ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

पिछली बार चारधाम यात्रा के किराये में बढ़ोतरी की गई थी। इस बार भी अगर किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार किया जाएगा।

  • थ्री बाई टू बसों के लिए किराये का प्रस्ताव

 धाम          पहले –  अब
एक धाम-   1520-  1672
दो धाम-     2240-   2464
तीन धाम-  3150-   3465
चार धाम-  3850-   4235

  • टू बाई टू बसों के लिए प्रस्ताव
यह भी पढ़ें -  राज्य के विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले इलाकों में भी अब नेटवर्क कनेक्टिविटी दौड़ेगी-अजय भट्ट

धाम          पहले     अब
एक धाम-   1700-   1870
दो धाम-      2500-  2750
तीन धाम-    3470-  3817
चार धाम-   4250-  4675

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999