Chhaava Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई छावा, दो दिन में कर डाला इतना कलेक्शन

खबर शेयर करें -

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा (Chhaava) सिनेमाघरों में लगी हुई है। दो दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने धमाल मचा दिया है। फिल्म को ना सिर्फ अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी छा गई है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दो दिनों में ही झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की है। तो वहीं अब दूसरे दिन के भी आकंड़े (Chhaava Box Office Collection Day 2) सामने आ गए है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो दूसरे दिन छावा ने 36.5 करोड़ की कमाई की है। दो दिनों में ही फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दो दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 67.5 करोड़ हो गया है। हालांकि अभी तक दूसरे दिन के ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए है।

यह भी पढ़ें -  गौतस्कर की पुलिस से मुठभेड़, घायल के पैर में लगी गोली, SSP से मांगी हाथ जोड़कर माफी

छावा ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
विक्की कौशल की फिल्म छावा ने वैलेंटाइन डे पर कमाई के मामले में रणवीर सिंह की गली बॉय को पीछो छोड़ दिया है। गली बॉय ने पहले दिन 19.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो वहीं छावा ने 31 करोड़ से ओपनिंग की थी। ऐसे में फिल्म इस साल की हाइएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने स्काई फोर्स के पहले दिन के कलेक्शन 15.30 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें -  शेयर मार्केट में हुआ नुकसान तो बन गया चोर, पहले रेकी फिर चोरी की घटना को देता था अंजाम

छावा में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में हैं। लक्ष्मण उटेकर द्वारा ये फिल्म बनाई गई है। ए.आर रहमान ने फिल्म का म्यूजिक दिया है। फिल्म का बजट करीब 130 करोड़ बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999