कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने दिए दिशा निर्देश

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर :- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए व्यापार मण्डल, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के साथ कोरोना की रोकथाम व कोविड-19 के वैक्सीनेशन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक बैठक आहूत की गई। उन्होने सभी व्यापारी, समाजसेवी एवं धार्मिक सगंठनो से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने स्तर से वैक्सीनेशन के प्रति लोगो को जागरूक करें। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी संगठनों के साथ समन्वय बनाते हुए आवश्यकतानुसार जिन क्षेत्रों मे वैक्सीनेशन हेतु शिविर लगाने की आवश्यकता हो वहां विभिन्न संगठनों के सहयोग से तत्काल शिविर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि दुकानदारों द्वारा दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को मास्क व सामाजिक दुरी एवं गाईड लाईनों का पालन अवश्य करायें। उन्होने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए है कि सार्वजनिक स्थलों पर जो लोग बिना मास्क, सामाजिक दूरी व सरकार द्वारा जारी गाईड लाईनों का पालन नही करते हुए पाये जाते है तो सम्बन्धित के खिलाफ वैद्यानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस दौरान बैठक मे उपस्थित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं वैक्सीनेशन कार्यक्रमों में सरकार द्वारा जारी समस्त गाईड लाईनों का पालन करते हुए प्रशासन का पूरा सहयोग किया जायेगा।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, सीओ सिटी अमित कुमार, विकास शर्मा, गुरमीत सिंह, संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, विजय फुटेला, महेश बब्बर, हेमन्त गर्ग, गौरव कुमार, मंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरविन्दर सिंह, डाॅ0 आरडी भट्ट, डाॅ0 अजयवीर सिंह, चांद मियां, विष्णु श्रीवास्तव, नितेश गुप्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  अकूत संपत्ति का मालिक है हाकम सिंह , थाईलैंड तक फैला साम्राज्य

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999