यहां मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री टेबलेट वितरण योजना के तहत शिविर कार्यालय में की अहम बैठक

खबर शेयर करें -

मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री टेबलेट वितरण योेजना के अन्तर्गत जनपद के राजकीय डिग्री कालेजों के विद्यार्थियों को टेबलेट उपलब्ध कराये जाने के कार्यान्वयन हेतु शिविर कार्यालय में एक अहम बैठक ली।


मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री टेबलेट वितरण योजना के तहत जनपद के कुल 11 डिग्री कॉलेज के 15899 विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होने बताया टैबलेट क्रय करने के लिए सरकार से महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 19 करोड़ 7 लाख 88 हजार की धनराशि प्राप्त हुई हैं। उन्होने कहा प्रति विद्यार्थी को 12 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में अंतरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत


डा0 तिवारी ने कहा जो भी लाभार्थी छात्र हैं उन्हें नोटरी से शपथ पत्र 10 रूपये स्टाम्प पेपर पर लेना होगा तत्पश्चात धनराशि निर्गत होने के एक सप्ताह के अन्दर टेबलेट क्रय करने के पश्चात बिल वाउचर अनिवार्य रूप से सम्बन्धित को उपलब्ध कराने होंगे। शपथ पत्र में अभिभावक/पिता के हस्ताक्षर व आधार संख्या भी अंकित होनी चाहिए। इसके अलावा 4 जनवरी 2022 के उपरान्त प्रवेश करने वाले विद्यार्थिंयोें को भी धनराशि प्राप्त होने पर लाभान्वित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ का भंडारी परिवार, छोटी बेटी विदेश मंत्रालय में और अब बड़ी बेटी बनी BSF में अधिकारी


डा0 तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री टेबलेट योजना के माध्यम से सभी छात्र जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टैबलेट क्रय करने में सक्षम नहीं थे वे इस योजना के माध्यम से टैबलेट प्राप्त कर सकेंगे और अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। उन्होने कहा टेबलेट क्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अभिभावक व विद्यार्थी के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा नियमानुसार वसूली के साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता स्टॉल का किया आयोजन, बच्चों को किया पुरस्कृत


बैठक में प्राचार्य डा0 एमसी पाण्डे रामनगर, डा0 शशि पुरोहित महिला डिग्री कालेज, डा0 कमल जोशी बेतालघाट, डा0 एनएस बनकोटी एमबीपीजी, डा0 अजरा परवीन दोषापानी, डा0 सुशीला सूद मालधन चैड, डा संजय कुमार हल्द्वानी, डा0 जीएस यादव पतलोट, डा0 हेम पाण्डे हल्दूचैड, डा0 बीआर पंत एमबीपीजी, डा0 कमरूद्दीन एमबीपीजी एव डा0 नवीन भगत कोटाबाग के प्राचार्य उपस्थित थे।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999