क्लोरीन गैस के रिसाव से मचा हड़कंप,शिफ्ट किये गये लोग.

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार तड़के हड़कंप मच गया। यहां के झाझरा इलाके में क्लोरीन गैस रिसाव से चंदन नगर इलाके को खाली करा लिया गया। कई लोग बेहोश होने की भी खबर सामने आई है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस रिसाव होने की वजह से आसपास के निवासी लोगों को हटा दिया गया है, जिससे किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। देहरादून एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि गैस रिसाव हुए सिलेंडर को भी वहां से हटाया जा रहा है। उन्हें गड्ढा खोदकर नीचे दबने की कोशिश की जा रही है, जिससे स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।

इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि कि प्रेमनगर थाने के तहत झाझरा इलाके के एक खाली प्लॉट में गैस सिलिंडर रखे हुए थे, जिनमें से अचानक रिसाव शुरू हो गया। यह घटना तड़के 3 बजे यह रिसाव शुरू हुआ, जिसकी जानकारी मिलने पर एनडीआरएफ मौके पर पहुंच गई। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  निजी अस्पतालों में चल रही लूट पर यूथ कांग्रेस लालकुआँ विधानसभा के कार्यकर्ताओ द्वारा सांकेतिक धरना
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999