चमोली में बादल फटने से मची तबाही, थराली बाजार-मकान-दुकानें मलबे में दबे, दो लोग लापता

खबर शेयर करें -

चमोली। जिले के थराली तहसील क्षेत्र में देर रात बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। टूनरी गदेरा में आए उफान से थराली बाजार, कोटदीप और तहसील परिसर में भारी मलबा घुस आया। घटना से कई मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

चेपड़ों और सागवाड़ा गांव में तबाही ज्यादा हुई है। चेपड़ों में तीन से अधिक दुकानें बह गईं, जबकि सागवाड़ा में एक व्यक्ति और 20 वर्षीय युवती के मलबे में दबने की सूचना है। थराली बाजार भी मलबे से पट गया है और कई वाहन बहकर घरों तक पहुंच गए। थराली–सागवाड़ा मार्ग और थराली–ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास बंद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके व्यक्तियों के फोटोयुक्त वोटरआई कार्ड बनवाने हेतु विशेष अभियान 25 नवम्बर व 26 नवम्बर 2023 को होगा। सभी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित हांेगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी

इसी बीच तहसील परिसर राड़ीबगड़ में बरसाती गदेरा अचानक उफान पर आ गया। इससे एसडीएम आवास मलबे में दब गया। हालांकि, एसडीएम समेत सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

आपदा की जानकारी मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी गौचर से रवाना हो चुकी हैं। राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। भारी बारिश के मद्देनजर थराली, देवाल और नारायणबगड़ ब्लॉकों के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999